2. प्रोटिस्टा (Protista) इस जगत में विविध प्रकार के एककोशिकीय, प्रायः जलीय (Aquatic) यूकैरियोटिक जीव सम्मिलित किये गये हैं। पादप एवं जन्तु के बीच स्थित येग्लीना इसी जगत में है। यह दो प्रकार की जीवन पद्धति प्रदर्शित करती है— सूर्य के प्रकाश में स्वपोषित एवं प्रकाश के अभाव में इतर पोषित इसके अन्तर्गत साधारणतया प्रोटोजोआ आते हैं।
3. पादप (Plantae): इस जगत में प्रायः सभी रंगीन, बहुकोशिकीय, प्रकाश-संश्लेषी उत्पादक जीव सम्मिलित हैं। शैवाल, मॉस, पुष्पीय तथा अपुष्पीय बीजीय पौधे इसी जगत के अंग हैं।
4. कवक (Fungi): इस जगत में वे यूकैरियोटिक तथा परपोषित जीवधारी सम्मिलित किये जाते हैं जिनमें अवशोषण द्वारा पोषण होता है। ये सभी इतरपोषी होते हैं। ये परजीवी अथवा मृतोपजीवी होते हैं। इसकी कोशिका भित्ति काइटिन नामक जटिल शर्करा की बनी होती है ।
5. जन्तु (Animal): इस जगत में सभी बहुकोशिकीय जन्तुसमभोजी (Holozoic) यूकैरियोटिक, उपभोक्ता जीव सम्मिलित किये जाते हैं इनको मेटाज़ोआ (Metazoa) भी कहते हैं। हाइड्रा, जेलीफिश, कृमि, सितारा, मछली, सरीसृप, उभयचर, पक्षी तथा स्तनधारी जीव इसी जगत के अंग हैं। नोट: वर्गीकरण की आधारभूत इकाई जाति (species) है।
जीवों के नामकरण की द्विनाम पद्धति :
* 1753 ई. में कैरोलस लीनियस नामक वैज्ञानिक जिन्हें वर्गिकी का जन्मदाता (Father of Taxonomy) भी कहा जाता है, ने जीवों की द्विनाम पद्धति को प्रचलित किया। इस पद्धति के अनुसार, प्रत येक जीवधारी का नाम लैटिन भाषा के दो शब्दों से मिलकर बनता है। पहला शब्द वंश नाम (Generic name) तथा दूसरा शब्द जाति नाम (Species name) कहलाता है। वंश तथा जाति नामों के बाद उस वर्गिकीविद (वैज्ञानिक) का नाम लिखा जाता है, जिसने सबसे पहले उस जाति को खोजा या जिसने इस जाति को सबसे पहले वर्तमान नाम प्रदान किया । जैसे—- मानव का वैज्ञानिक नाम होमो सैपियन्स लिन (Homo Sapiens Linn) है। वास्तव में होमो (Homo) उस वंश का नाम है, जिसकी एक जाति सैपियन्स है। लिन (Linn) 2. यूव वास्तव में लीनियस (Linnaeus) शब्द का संक्षिप्त रूप है। इसका अ अर्थ यह है कि सबसे पहले लीनियस ने इस जाति को होमोसैपियन्स नाम से पुकारा है ।
कुछ जीवधारियों के वैज्ञानिक नाम | ||
मनुष्य (Man) | Homo Sapiens | |
मेंढक (Frog) | Rana tigrina | |
बिल्ली (Cat) | Felis domestica | |
कुत्ता (Dog) | Canis familiaris | |
गाय (Cow) | Bos indicus | |
मक्खी(Housefly) | Musca domestica | |
आम (Mango) | Mangifera indica | |
धान (Rice) | Oryza sativa | |
गेहूँ (Wheat | Triticum aestivum | |
मटर (Pea) | Pisum sativum | |
चना (Gram) | Cicer arietinum | |
सरसों(Mustard) | Brassica campestris |