कोशिका विज्ञान

2. कोशिका विज्ञान

जीवद्रव्य (Protoplasm):
* जीवद्रव्य का नामकरण पुरकिंजे (Purkenje) के द्वारा सन् 1839 ई. में किया गया।
* यह एक तरल गाढ़ा रंगहीन, पारभासी, लसलसा, वज्रनयुक्त पदार्थ है।

जीव की सारी जैविक क्रियाएँ इसी के द्वारा होती हैं। इसीलिए जीवद्रव्य (Protoplasm) को जीवन का भौतिक आधार कहते हैं।
* जीवद्रव्य दो भागों में बँटा होता है—
1. कोशिका द्रव्य (Cytoplasm) : यह कोशिका में केन्द्रक एवं कोशिका झिल्ली के बीच रहता है।
2. केन्द्रक द्रव्य (Nucleoplasm): यह कोशिका में केन्द्रक के अन्दर रहता है।
* जीवद्रव्य का 99% भाग निम्न चार तत्वों से मिलकर बना होता है-
1. ऑक्सीजन (76%)
2. कार्बन (10.5%)
3. हाइड्रोजन (10%)
4. नाइट्रोजन (2.5%)
* जीवद्रव्य का लगभग 80% भाग जल होता है।
* जीवद्रव्य में अकार्बनिक एवं कार्बनिक यौगिकों का अनुपात 81

: 19 का होता है ।

कोशिका (Cell) :

* कोशिका (Cell) जीवन की सबसे छोटी कार्यात्मक एवं संरचनात्मक इकाई है।
* कोशिका के अध्ययन के विज्ञान को Cytology कहा जाता है। - कोशिका शब्द का प्रयोग सर्वप्रथम अंग्रेज वैज्ञानिक रॉबर्ट हुक ने सन् 1665 ई. में किया था।
* सबसे छोटी कोशिका जीवाणु माइकोप्लाज्म गैलिसेप्टिकमा (Mycoplasm gallisepticuma) की है।
* सबसे लम्बी कोशिका तंत्रिका तंत्र की कोशिका है।
* सबसे बड़ी कोशिका शुतुरमुर्ग के अंडे (Ostrichegg) की कोशिका है ।
* कोशिका सिद्धान्त का प्रतिपादन 1838-39 ई. श्लाइडेन और श्वान ने किया।
* कोशिका सिद्धान्त की मुख्य बात इस प्रकार हैं-
1. प्रत्येक जीव की उत्पत्ति एक कोशिका से होती है।
2. प्रत्येक जीव का शरीर एक या अनेक कोशिकाओं का बना होता है।
3. प्रत्येक कोशिका एक स्वाधीन इकाई है तथापि सभी कोशिकाएँ मिलकर काम करती हैं। फलस्वरूप एक जीव का निर्माण होता है ।
4. कोशिका का निर्माण जिस क्रिया से होता है, उसमें केन्द्रक मुख्य अभिकर्त्ता (Creator) होता है।
* कोशिका दो प्रकार की होती है-
1. प्रोकैरियोटिक (Procaryotic) 2. यूकैरियोटिक (Euocaryotic)
(i) प्रोकैरियोटिक कोशिका: इन कोशिकाओं में हिस्टोन प्रोटीन नहीं होता है जिसके कारण क्रोमैटिन नहीं बन पाता है। केवल DNA का सूत्र ही गुणसूत्र के रूप में पड़ा रहता है; अन्य कोई आवरण इसे घेरे नहीं रहता है। अतः केन्द्रक नाम की कोई विकसित कोशिकांग इसमें नहीं होता है। जीवाणुओं एवं नील हरित शैवालों में ऐसी ही कोशिकाएँ मिलती हैं।
2. यूकैरियोटिक कोशिका इन कोशिकाओं में दोहरी झिल्ली के आवरण, केन्द्रक आवरण से घिरा सुस्पष्ट केन्द्रक पाया जाता है, जिसमें DNA व हिस्टोन प्रोटीन के संयुक्त होने से बनी क्रोमैटिन तथा इसके अलावा केन्द्रिका (Nucleolus) होते हैं।