माइक्रोसॉफ्ट ऑफिस परस्परसंबंधित (Interralated) डेस्कटॉप अनुप्रयोगों (Applications) और सेवाओं का समूह है, जिसे सामूहिक रूप से ऑफिस सूत कहते हैं। यह क्षितिज सामानांतर मार्केट सॉफ्टवेयर है जो विभिन्न क्षेत्रों में व्यापक रूप से प्रयोग होता है। MS-ऑफिस सर्वप्रथम सन् 1990 में विंडोज के लिए प्रथम संस्करण लाया गया। MS-office 4.0, मेल और एक्सेस था।
उसके बाद के संस्करण क्रमशः MS-office 4.3, MS-office 95, MS-office 97, MS-office 2000, MS-office XP, MS-office 2003, MS-office 2007 तथा MS-office 2016 हैं।
MS-word, MS-Excel, MS-power Point तथा MS-Access.
MS-Word
एम एस वर्ड माइक्रोसॉफ्ट द्वारा विकसित वर्ड प्रोसेसर है। इसका मुख्य कार्य टेक्सट या दस्तावेज को संचालित करना है। यह एक वर्ड प्रोसेसिंग पैकेज है, जिसकी सहायता से साधारण दैनिक पत्र व्यवहार से लेकर डेस्कटॉप पब्लिशिंग स्तर के कार्य सुविधापूर्वक किये जा सकते हैं। इसमें परम्परागत मेन्युओं के साथ ही टूल बारों (Tool Bars) की सुविधा भी उपलब्ध है। जैसे- Copy-Cut-Past, Find and Replace, फॉन्ट करेक्ट (Auto Correct), स्पेलिंग एंड ग्रामर की जाँच करना, बुलेट्स तथा नंबरिंग (Bullets and Numbering) इत्यादि।