आर्थिक संवृद्धि एवं आर्थिक विकास
आर्थिक संवृद्धि :
आर्थिक संवृद्धि से अभिप्राय किसी समयावधि में
किसी अर्थव्यवस्था में होने वाली वास्तविक आय से है। सामान्यतया यदि सकल राष्ट्रीय उत्पाद (GNP), सकल घरेलू उत्पाद (GDP) तथा प्रति व्यक्ति आय में वृद्धि हो रही हो तो हम कहते हैं कि आर्थिक संवृद्धि हो रही है। अर्थात आर्थिक संवृद्धि उत्पादन की वृद्धि से संबंधित है जिसमें कि परिमाणात्मक परिवर्तन होते हैं, जो कि श्रम शक्ति, उपभोग, पूँजी और व्यापार की मात्रा में प्रसार के साथ होता है।
नोट : किसी देश की आर्थिक संवृद्धि का सर्वाधिक उपयुक्त मापदण्ड प्रति व्यक्ति वास्तविक आय होता है।
आर्थिक विकास : आर्थिक विकास की धारणा आर्थिक संवृद्धि की धारणा से अधिक व्यापक है। आर्थिक विकास सामाजिक, सांस्कृतिक, आर्थिक गुणात्मक एवं परिमाणात्मक सभी परिवर्तनों से संबंधित है। आर्थिक विकास तभी कहा जायेगा जब जीवन की गुणवत्ता में सुधार हो। आर्थिक विकास की माप में अनेक चर सम्मलित किये जाते हैं, जैसे-आर्थिक, राजनैतिक तथा सामाजिक संस्थाओं के स्वरूप में परिवर्तन, शिक्षा तथा साक्षरता दर, जीवन प्रत्याशा, पोषण का स्तर, स्वास्थ्य सेवाएँ, प्रति व्यक्ति उपभोग वस्तुएँ। अतः
आर्थिक विकास मूलतः मानव विकास ही है। भारतीय मूल के नोबेल पुरस्कार विजेता अर्थशास्त्री प्रो. अमर्त्य सेन ने आर्थिक विकास को अधिकारिता तथा क्षमता के विस्तार के रूप में परिभाषित किया है, जिसका तात्पर्य जीवन-पोषण, आत्म-सम्मान तथा स्वतंत्रता है। महबूब ऊल हक ने आर्थिक विकास को 'गरीबी के विरुद्ध लड़ाई' के रूप में परिभाषित किया चाहे वह गरीबी किसी रूप की हो ।
-
1. DIGITAL CLOCK CODING 2. QR CODE GENERAT CODING 3. BUTTON CODING 4. QUIZ HTML JAVASCRIPT CODING 5. Presonal Details Form 6 DROP DO...
-
* जीव विज्ञान (Biology) यह विज्ञान की वह शाखा है, जिसके अन्तर्गत जीवधारियों का अध्ययन किया जाता है। * Biology-Bio का अर्थ है-जीवन (life...
-
किसी भी कम्प्यूटर सिस्टम का प्रत्येक भाग या तो हार्डवेयर है या सॉफ्टवेयर है। कम्प्यूटर के भौतिक (Physical) बनाबट (छू कर महसूस करने वाला भाग...
-
माइक्रोसॉफ्ट ऑफिस परस्परसंबंधित (Interralated) डेस्कटॉप अनुप्रयोगों (Applications) और सेवाओं का समूह है, जिसे सामूहिक रूप से ऑफिस सूत कहते ह...
-
1. (वन) One १ एक I 2. Two (टू) २ दो II 3. Three (थ्री) ३ तीन III 4. Four (फोर) ४ चार IV 5. Five (फाइव) ५ पाँच V Read More.....
-
विज्ञान की कुछ प्रमुख शाखाएँ 1.एनाटॉमी (Anatomy) : यह जीव विज्ञान की वह शाखा है, जो शरीर की आंतरिक संरचना से सम्बन्धित है। 2...
-
1. अर्थशास्त्र में 2024 का नोबेल पुरस्कार किस अध्ययन के लिए डारोन एसेमोग्लू, साइमन जॉनसन और जेम्स ए रॉबिन्सन को दिया गया- ''संस्थान ...
-
अर्थशास्त्र और अर्थव्यवस्था (Economics and Economy) अर्थव्यवस्था के क्षेत्र आर्थिक संवृद्धि एवं आर्थिक विकास राष्ट्रीय आय
-
आज का युग कम्प्यूटर का युग है | आज जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में कम्प्यूटर का समावेश है | वृहत् पैमाने पर गणन करने वाले इलेक्ट्रॉनिक संय...
-
भूगोल के नामकरण एवं इस विषय को प्राथमिक स्तर पर व्यवस्थित स्वरुप प्रदान करने का श्रेय यूनान के निवासियों को जाता है। हिकेटियस ने अपनी ...