विज्ञान की कुछ प्रमुख शाखाएँ
1.एनाटॉमी (Anatomy) :
यह जीव विज्ञान की वह शाखा है, जो शरीर की आंतरिक संरचना से सम्बन्धित है।
2.एन्थ्रोपोलॉजी (Anthropology) :
यह विज्ञान की वह शाखा है जिसमें मानव के विकास, रीति-रिवाज, इतिहास, परम्पराओं से सम्बन्धित विषयों का अध्ययन किया जाता है।
3.एस्ट्रोलॉजी (Astrology) :
यह विज्ञान मानव के जीवन पर विभिन्न नक्षत्रों के प्रभावों का अध्ययन करता है, इसे ज्योतिषशास्त्र भी कहते है।
4.एस्ट्रोनोमी (Astronomy) :
यह खगोलीय पिण्डों का अध्ययन करने वाला विज्ञान है।
5.इकोलॉजी (Ecology) :
इकोलॉजी विज्ञान वनस्पतियों तथा प्राणियों के पर्यावरण (Environment) या प्रकृति से सम्बन्धों का अध्ययन करता है।
6.कीमोथेरेपी (Chemotherapy) :
कीमोथेरेपी चिकित्सा विज्ञान की वह शाखा है जिसमें रासायनिक यौगिकों से उपचार किया जाता है।
7.एन्टोमोलॉजी (Entomology) :
इस विज्ञान में किट-पतंगों का व्यापक अध्ययन करता है।
8.एपीडीमियोलॉजी (Epidemiology) :
चिकित्सा विज्ञान की यह शाखा महामारी और उनके उपचार से सम्बन्धित है।
9.सिरेमिक्स (Ceramics) :
सिरेमिक्स टेक्नोलॉजी की वह शाखा है जो चीनी मिट्टी के बर्तन तैयारी करने से सम्बन्धित है।
10.कीमोथेरेपी (Chemotherapy) :
कीमोथेरेपी चिकित्सा विज्ञान की वह शाखा है जिसमें रासायनिक यौगिकों से उपचार किया जाता है।
11.कोस्मोलॉजी (Cosmology) :
कोस्मोलॉजी समस्त ब्रह्माण्ड का अध्ययन काने वाली विज्ञान की एक शाखा है।
12.क्रायोजेनिक्स (Cryogenics) :
क्रायोजेनिक्स निम्न ताप के विभिन्न प्रयोगों तथा नियंत्रणों का अध्ययन करने वाला विज्ञान है।
13.एक्स-बायोलॉजी (Ex-biology) :
इस विज्ञान के द्वारा पृथ्वी को छोड़कर अन्य ग्रहों व उपग्रहों पर जीवन की संभावनाओं का अध्ययन किया जाता है।
14.जियोलॉजी (Geology) :
भूगर्भ सम्बन्धी अध्ययन, उसकी बनावट, संरचना आदि का अध्ययन इस विज्ञान के द्वारा किया जाता है।
15.जिरोन्टोलॉजी (Gerontology) :
वृद्धावस्था से सम्बन्धित तथ्यों का अध्ययन इस विज्ञान के द्वारा किया जाता है।
16.हॉर्टीकल्चर (Horticulture) :
फल-फूल व साग-सब्जी उगाने, बाग लगाने, पुष्प उत्पादन का अध्ययन इस विज्ञान के द्वारा किया जाता है।
17.हाइड्रोपैथी (Hydropathy) :
इस विज्ञान के द्वारा पानी से रोगों की चिकित्सा होती है।
18.हाइजीन (Hygiene) :
स्वास्थ्य की देखभाल करने वाला यह स्वास्थ्य का विज्ञान है।
19.होलोग्राफी (Holography) :
यह लेसर पुव्ज की सहायता से त्रिविमीय चित्र बनाने वाली एक विधि है।
20.होरोलॉजी (Horology) :
यह समय मापने वाला विज्ञान है।
21.मैमोग्राफी (Mammography) :
यह स्त्रियों में पाए जाने वाले ब्रेस्ट कैंसर की जाँच करने वाले चिकित्सा विज्ञान की शाखा है
22.मीट्रीलॉजी (Metrelogy) :
मौसम की दशाओं में क्रियाओं व परिवर्तनों का अध्ययन इस विज्ञान के द्वारा किया जाता है।
23.मॉर्फोलॉजी (Morphology) :
पृथ्वी पर पाए जाने वाले प्राणियों तथा पौधों की संरचना, रूप, प्रकार आदि का अध्ययन इस विज्ञान के द्वारा किया जाता है।
24.न्यूरोलॉजी (Neurology) :
मानव शरीर की नाड़ियों या तंत्रिकाओं का अध्ययन तथा उपचार इस विज्ञान के द्वारा किया जाता है।